कांग्रेस पार्टी के सांसद शशि थरूर द्वारा ट्वीट की गई पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. शशि थरूर ने सोमवार रात यह तस्वीर नेहरू और इंदिरा गांधी के 1954 के अमरीकी दौरे की बताकर शेयर की थी. थरूर ने अपने ट्वीट में लिखा था, "तस्वीर में अम रीका के लोगों की इस भीड़ को देखिए जो बि ना किसी विशेष जनसंपर्क अभियान के, एनआरआई भीड़ के प्रबंधन के या किसी मीडिया पब्लिसिटी के भारत के पूर्व प्रधानमंत्री को देखने के लिए उमड़ी थी." सोशल मीडिया पर बहुत से लोग शशि थरूर को ग़लत ठहराते हुए लिख रहे हैं कि यह तस्वीर वर्ष 1956 में रूस के मॉस्को शहर में खींची गई थी. पर यह भी ग़लत तथ्य है. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जून 1955 में सोवियत संघ के दौरे पर गये थे. इस दौरान उनकी बेटी इंदिरा गांधी भी उनके साथ थीं. सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के पहले सचिव और बाद में सोवियत संघ के राष्ट्रपति रहे निकिता ख्रुश्चेव ने फ़्रूज़े सेंट्रल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था. क़रीब पंद्रह दिन के इस दौरे पर नेहरू ने सोवियत संघ के ...