Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2019

जापान: 200 सालों में राजगद्दी छोड़ने वाले पहले सम्राट अकिहितो

टोक्यो में आयोजित ऐति हासिक समारोह में अकिहितो ने सम्राट के तौर पर जनता को आखिरी बार संबोधित किया. जापान के शाही घ राने के 200 साल के इतिहास में ऐसा करने वाले वो पहले राजा हैं. राजगद्दी छोड़ने की प्रक्रिया शाही महल में कई निजी रीति रिवाजों के साथ शुरू हुई. 85 साल के सम्राट को अपनी गद्दी छोड़ने के लि ए बाक़ायदा क़ानून बनाकर इजाज़त दी गई क्योंकि सम्राट अकिहितो ने अपनी बढ़ती उम्र और गिरती सेहत के कारण अपनी ज़िम्मेदारियों का ठीक से निर्वाह करने में असमर्थता जताई थी. सम्राट अकिहीतो के बेटे युवराज नारोहितो बुधवा र को राजगद्दी पर बैठेंगे. जापान में राजा के पास कोई राजनीतिक शक्ति नहीं होती है लेकिन वो एक राष्ट्रीय प्रतीक के तौर पर देखे जाते हैं. राजगद्दी छोड़ने की प्रक्रिया में सम्राट अकि हितो ने राजगद्दी छोड़ने की जानकारी सब से पहले राजघराने के कथित कुलदेवता और अपने पूर्वजों को सांकेतिक तौर पर दी. उसके बाद गद्दी छोड़ने की आधिका रिक प्रक्रिया शाही महल में होगी. स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे (भारत में दिन के साढ़े 12 बजे) सम्राट अकिहितो और महारानी मिशि को शाही महल में आएंगे और य...

झाँसापट्टी का नया रूप झाँसा-पत्र, झाँसा झाँसी से नहीं आया

राजनीति या सत्ता के साथ झाँसा शब्द कुछ इस क़दर जुड़ा है कि नेता एक दूसरे पर झाँसेबाज़ी का आरोप लगाते रहे हैं. अब बात इतनी बढ़ गई है कि पार्टियाँ भी आधिकारिक तौर पर जनहित में कही गई बातों को झाँसा बताने लगी हैं. कुछ दिनों पहले 2019 चुनावों के लिए कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी किया तो भारतीय जनता पार्टी ने उसे झाँसा-पत्र कहकर ख़ारिज कर दिया. बस, फिर देर क्या थी. जैसे ही भाजपा ने दूसरी बार सत्ता में आने के लिए अपने पिटारे से चुनावी वादों की फुलझड़ी चलाई, काँग्रेस ने भी इसे झाँसा-पत्र घोषित करने में देर नहीं लगाई. किसी के साथ धोखाधड़ी करने के लिए झाँ सा शब्द बोलचाल की हिंदी में ख़ूब प्रचलित है. भाषाविदों के मुताबिक़ इसका रिश्ता संस्कृत के 'अध्यास' से है. हरगोविंद दास त्रिकमचंद सेठ के 'पाइय सद्द महण्णवो' में अध्यास का प्राकृत रूप अज्झास बताया ग या है. झाँसा इसी से बना है. अक्सर 'ध' और 'य' मिलकर 'झ' का रूप लेते हैं जैसा कि उपाध्याय में ओझा और फिर झा में नज़र आता है. यही चीज़ झाँसा के प्राकृत रू प अज्झास और संस्कृत रूप अध्यास में दि ख रह...