फिल्म 'गोल्ड' की सफलता के बाद से टीवी शो
'नागिन' की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय के पास फिल्मों में काम करने के कई
सारे आप्शन सामने आए हैं। वहीं मौनी बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार से साथ काम
करने के बाद से अब एक बार फिर से वह टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं।
'गोल्ड' के बाद मौनी के पास अभी 3 फिल्में और हैं। जिसमें वह अपने एक्टिंग
के जलवे बिखेरती नजर आने वाली हैं। लेकिन इसी बीच खबर आ रही हैं कि इन
फिल्मों में 'ब्रह्मास्त्र' और 'मेड इन चाइना' क्लैश कर सकती हैं।
मौनी ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट
पर अपनी एक फोटो शेयर की थी। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो
रही है। मौनी ने फोटो शेयर करते हुए अपने लुक के बारें में बताते हुए
कैप्शन लिखा था। मौनी ने लिखा कि 'मंदिर की डांसर के रूप में इंतजार करना
काफी रोमांचक होता है और फिर आपको गाना बजता हुआ सुनाई देता है... लाल,
सुनहरे और सभी तरह के रंगों के लिए थैंक यू मेरे अनु बोनु। मौनी के इस
पोस्ट के बाद से यह अनुमान लगाया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्ट्रेस टीवी शो
'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' में स्पेशल अपियरेंस करती दिखेंगी। बताया जा
रहा है कि शो में एक स्पेशल सीन शूट किया जाएगा जो गणेश चतुर्थी के उत्सव
पर आधारित होगा। इस सीन के लिए मौनी रॉय एक गाने पर डांस करती नजर आएंगीं।
मौनी को बॉलीवुड से कई ऑफर आ चुके हैं।
मौनी के फिल्मों की बात करें दो इस समय
मौनी के पास दो फिल्में हैं। एक तरह जहां 'ब्रह्मास्त्र' में मौनी, अमिताभ
बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट जैसे बड़े कलाकारों के साथ विलन के रोल में
दिखाई देंगी। वहीं वह अपनी दूसरी फिल्म 'मेड इन चाइना' में राजकुमार राव
के साथ फीमेल लीड की भूमिका में दिखाई देंगी। हालिया रिपोर्ट्स में ऐसा
कहा जा रहा है कि यह दोनों फिल्में अगले साल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर
रिलीज हो सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर
क्लैश होगा। भोजपुरी स्टार किशन राय ने फिल्म गदर-2 से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई
है। आजकल वो अपनी अगली फिल्म चैंपियन की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में वो
भोजपुरी के सुपर स्टार किशन राय के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग
के दौरान किशन के साथ एक हादसा हो गया और वो जख्मी हो गए। दरअसल, किशन राय
रवि किशन के साथ फिल्म की शूट कर रहे थे, तभी उनके पैर में चोट लग जाने से
वो घाटल हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहबां डॉक्टरों
ने उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी।.
अभिषेक बच्चन इस वक्त टोरंटो इंटरनेशनल
फिल्म फेस्टिवल में अपनी अगली फिल्म मनमर्जियां का वर्ल्ड प्रीमियर अटैन
करने पहुंचे हैं। यहां उनके साथ फिल्म के दूसरे एक्टर्स तापसी पानू, विकी
कौशल और डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी मौजूद हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके
पर अभिषेक ने इंटरव्यू देते हुए इस बात का खुलासा किया कि पिछली बार जब वो
यहां आए तो उन्होंने ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया था। जिसके बाद दोनों की
शादी हुई थी। लेकिन इस बार यहां आने से पहले ऐश्वर्या ने अभिषेक से कहा था
कि दोबारा ऐसी कोई हरकत मत करना। अभिषेक ने ये सब मजाकिया अंदाज में कहा और
वहां मौजूद लोग भी अभिषेक के इस मजाक पर हंस पड़े।
'टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' (टीआईएफएफ) में शामिल होने वाले सभी
लोगों को आईडेंटिटी कार्ड दिए जाते हैं, लेकिन अभिषेक बच्चन को मिला आईडी
कार्ड कुछ ऐसा था, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल अभिषेक
बच्चन ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उनका
आईडी कार्ड साफ नजर आ रहा है। इस कार्ड में अभिषेक के नाम के नीचे लिखा है,
'हसबैंड मेटेरियल'। अपने मजेदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए अभिषेक ने इस बात
भी चुटकी लेने में देर नहीं की। अभिषेक ने इस आईडी कार्ड का फोटो शेयर करते
हुए लिखा, 'आपको नहीं लगता कि अब समय आ गया है, जब मैं उन्हें बता दूं कि
मैं शादीशुदा हूं??'
बता दें कि कार्ड पर लिखा गया ये कैप्शन
अभिषेक की फिल्म 'मनमर्जियां' के किरदार से जुड़ा है। इस फिल्म में
अभिषेक एक सिख लड़के के किरदार में हैं, जिससे तापसी पन्नू की शादी होने जा
रही है। 6 से 16 सितंबर तक चलने वाले टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
में 'मनमर्जियां' के अलावा 'मंटो', 'मर्द को दर्द नहीं होता', 'बुलबुल केन
सिंग' और 'रियसो' जैसी फिल्में भी दिखाई जाएंगी।
Comments
Post a Comment